समय पर नहीं खुलता है प्रखंड कार्यालय

समय पर नहीं खुलता है प्रखंड कार्यालय

समय पर नहीं खुलता है प्रखंड कार्यालय, बाहर में गेट खुलने का इंतजार करते हैं कर्मी

फोटो 28 बांका 04- बंद पड़ा प्रखंड कार्यालय.

अमरपुर. प्रखंड मुख्यालय का मेन गेट समय पर नहीं खुलने से प्रखंड एवं अंचल कर्मियों को अक्सर परेशानी होती है. मंगलवार को भी कार्यालय आने का समय होते ही कर्मचारी कार्यालय में उपस्थिति बनाने के लिए पहुंच गये. लेकिन मेन गेट बंद होने से उन्हें बाहर ही इंतजार करना पड़ा. मालूम हो कि प्रखंड कार्यालय खुलने का समय दिन के दस बजे है. समय के पाबंद कर्मी सही समय पर मुख्यालय पहुंच जाते हैं. खासकर बायोमेट्रिक सिस्टम लागू होने के बाद तो सभी लोग अपनी उपस्थिति बनाने के लिए समय पर कार्यालय आ जाते हैं. लेकिन प्रखंड कार्यालय का मेन गेट बंद रहने के कारण उन्हें बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है. नाम नहीं छापने की शर्त पर कर्मियों ने बताया कि यह एक दिन की बात नहीं है, बल्कि अक्सर उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा प्रखंड कार्यालय में अपने काम से आने वाले लोगों को भी मेन गेट खुलने का इंतजार करना पड़ता है. भीषण गर्मी को देखते हुए वृद्धा पेंशन के काम के लिए बुजुर्ग लोग सुबह ही अपने घर से निकल कर प्रखंड आ जाते हैं, लेकिन उन्हें भी इस लेट लतीफी का शिकार होना पड़ता है. इसके अलावा राशन कार्ड से संबंधित शिकायत एवं जानकारी, आधार कार्ड बनाने एवं इसमें सुधार कराने वाले लोगों समेत अन्य कामों के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है. मंगलवार को भी यही स्थिति रही, बड़ी संख्या में लोग प्रखंड मुख्यालय में आकर बैठे रहे, कर्मियों के आने का सिलसिला भी जारी रहा. मेन गेट करीब दस बज कर आठ मिनट पर खोला गया. तब कर्मियों ने बायोमेट्रिक सिस्टम से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. इस संबंध में बीडीओ गोपाल गुप्ता ने कहा कि मंगलवार को वह विजिट पर निकले थे. कार्यालय समय पर ही खुलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >