भाजपा का सदस्यता अभियान पर जोर, बनाया जा रहा सक्रिय सदस्य

भाजपा पार्टी इन दिनों सदस्यता अभियान पर जोर दे रही है. पार्टी की ओर से सक्रिय सदस्यता सहित बूथ कमेटी गठन का कार्य मजबूती से किया जा रहा है.

बांका/रजौन. भाजपा पार्टी इन दिनों सदस्यता अभियान पर जोर दे रही है. पार्टी की ओर से सक्रिय सदस्यता सहित बूथ कमेटी गठन का कार्य मजबूती से किया जा रहा है. रजौन प्रखंड में रजौन दक्षिणी के प्रभारी सह जिला प्रवक्ता निरोज कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में 100 सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया है. साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर और भी कार्य जारी हैं. कार्य में उनके साथ मंडल महामंत्री नितेश कुमार बंटी, निरंजन चौधरी, प्रदीप कुमार चौधरी, विजय प्रसाद साह, विमलेंदु पाठक, ओंकार भारती, बबलेश केशरी, गौतम विश्वकर्मा, बासुकीनाथ सिंह आदि सक्रिय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >