प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

प्रखंड क्षेत्र के खेसर बाजार में पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनुजा नंद अनुज की अध्यक्षता में आयोजित हु

फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के खेसर बाजार में पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनुजा नंद अनुज की अध्यक्षता में आयोजित हुई. मौके पर पार्टी वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला. साथ ही उनके बताए गये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य माला सिन्हा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रानी महकम, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुणाल भगत, संजय कुमार तांती, राधे यादव, विभूति यादव, सुनील कुमार यादव, मिहीलाल यादव, नयन शर्मा, अमरजीत पासवान, कैलाश शर्मा, राजू शर्मा, विनय कुमार चौधरी, संजीव कुमार सिंह, नेवालाल यादव, कृष्णदेव राय सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raushan bhagat

रोशन भगत प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >