अनियंत्रित बस से कुचलकर बाइक चालक घायल, देवघर रेफर

अनियंत्रित बस से कुचलकर बाइक चालक घायल, देवघर रेफर

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर दुल्लीसार गांव के समीप मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित बस से कुचलकर बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक का दाहिना पैर बुरी तरह से कुचला गया है. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बाइक चालक लालमोहन पुझार (25वर्ष) पिता मदन पुझार ग्राम लहरनियां (चंदुआरी पंचायत) थाना आनंदपुर को एंबुलेंस द्वारा रेफरल अस्पताल कटोरिया में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विनोद कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. फिर उसे बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लहरनियां गांव निवासी लालमोहन पुझार घर से अपने ससुराल टोनापाथर गांव के लिए निकला. वह मिठाई खरीदने कटोरिया बाजार आ रहा था. तभी सुल्तानगंज की ओर जा रही बस से बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक चालक का दाहिना पैर बुरी तरह से कुचला गया है. उसे लहुलूहान हालत में रेफरल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया है. दुर्घटना की सूचना पर जख्मी युवक के परिजन व रिश्तेदार भी रेफरल अस्पताल पहुंचे. कटोरिया थाना की पुलिस टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर जख्मी युवक व उसके परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >