ऑटो के धक्के से बाइक चालक जख्मी, रेफर

इंगलिशमोड़ भाया शंभुगंज मुख्य पथ पर वारसाबाद मोड़ के समीप ऑटो के धक्के से एक बाइक चालक जख्मी हो गया. परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया.

अमरपुर. इंगलिशमोड़ भाया शंभुगंज मुख्य पथ पर वारसाबाद मोड़ के समीप ऑटो के धक्के से एक बाइक चालक जख्मी हो गया. परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ ज्योति भारती ने जख्मी शंभुगंज थाना क्षेत्र के भरतशीला गांव निवासी अमृत कुमार का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर घर से वह बाइक लेकर वारसाबाद गांव अपने बहनोई संजीत यादव के घर जा रहा था. तभी वारसाबाद मोड़ के समीप सामने से आ रहे ऑटो चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मार दिया. जिससे बाइक चालक जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >