टाटा मैजिक से कुचल कर बाइक चालक की मौत,एक घायल

कटोरिया बाजार के सुईया रोड में प्रेमनगर के निकट शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित टाटा मैजिक गाड़ी के धक्का से बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि मृतक का दोस्त बुरी तरह से जख्मी हो गया.

कटोरिया(बांका). टोरिया बाजार के सुईया रोड में प्रेमनगर के निकट शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित टाटा मैजिक गाड़ी के धक्का से बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि मृतक का दोस्त बुरी तरह से जख्मी हो गया. मृत बाइक चालक की पहचान आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाराटांड़ (बगरा) गांव निवासी अमीर यादव के छोटे पुत्र सूरज यादव (19वर्ष) के रूप में हुई है. जबकि जख्मी दोस्त प्रमोद कुमार (19वर्ष) पिता शंकर राणा ग्राम बाराटांड़ का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. इधर घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने कटोरिया चौक पर सड़क जाम का भी प्रयास किया. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत किया. आक्रोशित लोग बाइक में धक्का मारने वाले मिनरल वाटर प्लांट (शिव जल) के टाटा मैजिक गाड़ी की जब्ती व चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इधर मृत बाइक चालक सूरज यादव के परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मचा रहा. मृतक की मां सुनीता देवी, मंझला भाई हीरालाल यादव सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा. मृतक का पिता अमीर यादव कोलकाता व बड़ा भाई मनीष कुमार तीरपुर (चेन्नई) मजदूरी करने गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव निवासी दो दोस्त सूरज यादव व प्रमोद कुमार राणा कटोरिया बाजार में सिलाई मशीन व इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का काम करते हैं. दोनों एक ही बाइक से कटोरिया बाजार से अपने घर लौट रहे थे. दुल्लीसार गांव की तरफ से आ रही मिनरल वाटर प्लांट के टाटा मैजिक गाड़ी ने प्रेमनगर मुहल्ला के समीप बाइक में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका दोस्त प्रमोद कुमार काफी दूर फेंका कर जख्मी हो गया. जख्मी दोस्त ने टोटो से ही सूरज यादव को रेफरल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक डा विनोद कुमार व डा मुकेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में मृतक के भाई हीरालाल कुमार ने कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है कि शिव जल व कंचन जल की टाटा मैजिक गाड़ी आपस में ओवरटेक करते जा रही थी. इसी दौरान शिव जल की गाड़ी ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दिया. जिससे भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि पीछे बैठा प्रमोद कुमार जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >