सड़क पर मृत पड़े सांड से टकरायी बाइक, सवार जख्मी

सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग पर गौरा के समीप सड़क पर मृत अवस्था में पड़े सांड को बाइक सवार ने ठोकर मार दी

धोरैया.

सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग पर गौरा के समीप सड़क पर मृत अवस्था में पड़े सांड को बाइक सवार ने ठोकर मार दी. जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया. जख्मी की पहचान सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत महयामा निवासी जिब्राइल अंसारी के रूप में है. डॉक्टर मनेष पोद्दार ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार जिब्राइल अंसारी तथा तैयब अंसारी बाइक पर सवार होकर सन्हौला धोरैया मुख्य मार्ग होते हुए कुरमा जा रहा था. इसी दौरान गौरा चौक के समीप घटना हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक जिब्राइल अंसारी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि तैयब पुरी तरह से सुरक्षित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >