Bihar News: बांका में बालू माफियाओं ने पुलिस जवानों पर किया हमला, जब्त किए गए वाहन भी छुड़ा कर ले गए

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने एक बार फिर रेड डालने गई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया है. इस बार बांका जिले में बालू माफियाओं ने इस दुस्साहस को अंजाम दिया है. बांका थाना क्षेत्र के भद्रार बालू घाट पर अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया.

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं ने एक बार फिर रेड डालने गई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया है. इस बार बांका जिले में बालू माफियाओं ने इस दुस्साहस को अंजाम दिया है. बांका थाना क्षेत्र के भद्रार बालू घाट पर अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया. यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक इस हमले में पुलिस के करीब आधा दर्जन वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भद्रार बालू घाट पर अवैध बालू का खनन हो रहा है. जिसके आधार पर शुक्रवार की सुबह बांका थाना पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस बालू घाट पर पहुंची. जहां पुलिस को देखते ही बालू माफियाओं ने पथराव करना शुरू कर दिया.

Also Read: पटना में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन को ट्रक ने कुचला, मौत

हमला में किसी जवान को नुकसान नहीं

इस पथराव में पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं. घटना के संबंध मे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला हुई है लेकिन, किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से करीब एक दर्जन वाहन को जब्त किया था लेकिन बालू माफियाओं ने अधिकांश वाहनों को छुड़ा लिया.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >