Bihar News: घरेलू कलह में दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

Bihar News: बिहार के बांका में घरेलू कलह ने दंपत्ति का जीवन ही खत्म कर दिया. पारिवारिक क्लेश के कारण एक दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया. इस घटना में पत्ती की मौत हो गयी है. वहीं पति जीवन और मौत से जूझ रहा है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है.

Bihar News: गौरव कश्यप/ बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में पारिवारिक क्लेश के चलते एक दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया. पत्नी की मौत हो गई. वहीं, पति की हालत नाजुक बनी हुई है. महिला की शादी एक साल पूर्व हुई थी. पंजवारा थाना क्षेत्र के चचरा गांव निवासी संतोष मंडल (21) व उसकी पत्नी कृति देवी (19) के बीच आए दिन कलह होते रहती थी. मंगलवार की देर रात को भी कलह हुआ. इसके बाद पत्नी ने जहर खा लिया. पत्नी को जहर खाते देख पति ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की.

पति की हालत गंभीर

घटना के वक्त परिवार के सदस्य गोड्डा जिला के बौहरा गांव में सत्संग सुनने गए थे. घटना की सूचना पर पंजवारा थाना अध्यक्ष मनीष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मृतका के शव को अपने कब्जे में लिया. पति के गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पति संतोष मंडल के गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संतोष मंडल की हालत नाजुक बताई गई है. कृति देवी की शादी 2024 में हुई थी. एक माह पूर्व संतोष मंडल द्विरागमन कराकर अपनी पत्नी को घर लाया था. मृतका का मायका बौंसी थाना क्षेत्र के झपनिया गांव में था. संतोष मंडल अपने ननिहाल चचरा गांव मकान बनाकर परिवार के सदस्यों के साथ रहता है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Also Read: सदर अस्पताल के शौचालय में नवजात को छोड़कर भागी मां, जीविका दीदी की पड़ी नजर तो बची बच्ची की जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >