चंगेरी में शिव-पार्वती मंदिर निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत चंगेरी गांव में शिव पार्वती मंदिर निर्माण के लिए रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन व शिलान्यास हुआ

बाराहाट. मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत चंगेरी गांव में शिव पार्वती मंदिर निर्माण के लिए रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन व शिलान्यास हुआ. शिव पार्वती मंदिर समिति चंगेरी के अध्यक्ष मुकेश मंडल ने बताया कि सभी ग्रामवासी काफी समय से मंदिर का निर्माण करना चाह रहे थे. गांव में एक भी मंदिर नहीं रहने से पूजा अर्चना के लिए गांव के लोगों को दूर जाना पड़ता था. सभी की सहभागिता से मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया. भूमि पूजन का कार्यक्रम पंडित भैरव झा ने संपन्न कराया. पूजा पर आचार्य रत्नेश मंडल व उनकी पत्नी खुशबू कुमारी बैठीं. मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन व शिलान्यास से ग्रामीणों में अत्यधिक उत्साह और खुशी है. यह न केवल आस्था, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और स्थानीय विकास के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है. ग्रामीणों के लिए यह स्थान शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक जुड़ाव का केंद्र होता है. मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मंडल, कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार मंडल, सचिव अनिल सिंह, पूर्व प्रमुख राजेश यादव, पूर्व मुखिया बैजनाथ दास, पूर्व उप मुखिया राजकुमार मंडल, राजू मंडल, गिरीश मंडल, शंकर मंडल, निवेदन मंडल, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >