प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर

प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर

चंदाडीह व खड़ौंधा जोठा पंचायत में सत्यापन कार्य की जांच, 29 जनवरी तक कार्य पूरा करने का निर्देश

धोरैया. प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे कार्य में पारदर्शिता और तेजी लाने के उद्देश्य से बीडीओ अरविंद कुमार ने बुधवार को चंदाडीह पंचायत के बड़ेरी गांव तथा खड़ौंधा जोठा पंचायत के श्रीपाथर गांव का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सर्वेयरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की बारीकी से जांच की. निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने उपस्थित लाभुकों से सीधे संवाद किया और उनसे सर्वे प्रक्रिया के अनुभवों की जानकारी ली. उन्होंने लाभुकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी बिचौलिए के झांसे में न आएं. यदि कोई व्यक्ति राशि की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत कार्यालय को दें. बीडीओ ने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेल्फ सर्वे एवं आवास सहायकों द्वारा किए गये सर्वे के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सत्यापन का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी वास्तविक लाभुक को परेशानी न हो. बीडीओ ने योग्य लाभुकों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं अयोग्य लाभुकों के नामों की छंटनी करने को कहा. उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 65 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है. शेष कार्य 29 जनवरी तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >