सीएम कॉलेज बौंसी में अब होगी बीबीए व बीसीए की पढ़ाई

सीएम कॉलेज बौंसी में अब होगी बीबीए व बीसीए की पढ़ाई

सत्र 2026-29 से शुरू होंगे वोकेशनल कोर्स; स्ववित्तपोषित योजना के तहत मिला संबंर्द्धन

बांका. जिले के बौंसी स्थित चंद्रश्वरी मधुसूदन (सी.एम.) महाविद्यालय के लिए शैक्षणिक जगत से एक बहुत ही सुखद खबर सामने आयी है. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने महाविद्यालय को आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-29 से स्नातक स्तरीय बीबीए व बीसीए पाठ्यक्रमों के अध्यापन के लिए औपचारिक संबंर्द्धन प्रदान कर दिया है.

स्ववित्तपोषित योजना के तहत मिली अनुमति

विश्वविद्यालय द्वारा यह संबंर्द्धन ”स्ववित्तपोषित योजना” के अंतर्गत दिया गया है. इस निर्णय के बाद अब स्थानीय छात्रों को प्रोफेशनल और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए जिले से बाहर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी. कॉलेज में इन आधुनिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

कॉलेज परिवार व छात्रों में खुशी की लहर

इस उपलब्धि को लेकर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह व हर्ष का माहौल है. कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के शुरू होने से न केवल कॉलेज की शैक्षणिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बल्कि बांका और बौंसी के ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्र भी अब कॉर्पोरेट व आइटी क्षेत्र की दिशा में अपने करियर को गति दे सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >