बांका में आज मौसम ने ली करवट, आंधी-वज्रपात का अलर्ट, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं

Banka Weather Update : बांका जिले में मानसून सक्रिय है, लेकिन आज भारी बारिश की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है. जानें कब मिलेगी उमस से राहत.

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट

Banka Weather Update : बांका जिले में मानसून सक्रिय रहने के बावजूद गुरुवार को भारी बारिश के संकेत नहीं हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर के अनुसार जिले में बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

दिनभर छाए रहेंगे बादल, भारी बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बांका जिले में आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. हालांकि जिले में व्यापक या भारी बारिश की संभावना नहीं है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही आंधी और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन हल्की गिरावट के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

पूर्वानुमान के अनुसार खराब मौसम के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इसलिए खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है.

तापमान रहेगा सामान्य के आसपास

बांका में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.

सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिससे बारिश के बाद भी हल्की उमस महसूस हो सकती है.

8 से 12 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 8 से 12 जुलाई के बीच बांका सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है.

किसानों और आम लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से कहा है कि गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खेतों में काम करने से बचें और कृषि कार्य मौसम के ताजा पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही करें. वहीं आम लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर नहीं जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >