बांका में 38 डिग्री के पार तापमान, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, बारिश के भी आसार

Banka Weather Today: बांका में तापमान भले स्थिर है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है.

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट

Banka Weather Today: बांका जिले में रविवार को तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

कभी धूप तो कभी बादल, मौसम का बदला मिजाज

रविवार को बांका और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा. कभी तेज धूप निकली तो कभी आसमान में बादलों की आवाजाही होती रही. धूप और छांव के इस खेल के बीच लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है.

24 जून तक बारिश के आसार, जारी हुआ मौसम बुलेटिन

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बांका जिले के लिए 24 जून तक का विशेष मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. पूर्वानुमान के मुताबिक, बांका के साथ-साथ मुंगेर और भागलपुर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है. कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

सुबह बढ़ेगी उमस, दोपहर में मिलेगी थोड़ी राहत

मौसम बुलेटिन के अनुसार, अगले पांच दिनों तक जिले का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. सुबह के समय हवा में नमी 60 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. हालांकि दोपहर के समय नमी घटकर 25 से 30 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Banka Weather Today: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने सलाह दी है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे जाने से बचें. तेज हवा और बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है.

Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में सीवान में निकला कैंडल मार्च, भाकपा-माले और आइसा ने उठाए सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >