बांका सदर अस्पताल में आज दो पालियों में संचालित होगी ओपीडी सेवा

Banka Sadar Hospital Update : इलाज के लिए अब बड़े शहरों की दौड़ कम हो सकती है. बांका सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. सामान्य इलाज से लेकर सर्जरी, प्रसव और नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल तक की सुविधाएं एक ही परिसर में मिल रही हैं.

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बांका सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन लगातार प्रयासरत है. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार पहली पाली की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दूसरी पाली की ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. मरीजों को समय पर पंजीकरण कराकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई है.

प्रसूता से लेकर सर्जरी तक की उपलब्ध है सुविधा

सदर अस्पताल में महिलाओं के लिए सामान्य प्रसव के साथ-साथ सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके अलावा सामान्य रोगों के उपचार, सर्जरी और अन्य चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ भी मरीजों को मिल रहा है. अस्पताल प्रबंधन साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरत रहा है.

24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा

सदर अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे संचालित रहेंगी. जारी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अपूर्व कुमार इमरजेंसी सेवा में तैनात रहेंगे. वहीं दोपहर 2 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉ प्रमोद कुमार अपनी सेवाएं देंगे. इससे आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को त्वरित उपचार मिल सकेगा.

एसएनसीयू में नवजात शिशुओं के लिए विशेष व्यवस्था

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए चिकित्सकों की तैनाती की गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ दिनेश कुमार तथा दोपहर 2 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉ बालकिशोर चौधरी बच्चों का उपचार करेंगे.

जानिये आज किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद

सोमवार की ओपीडी में सामान्य रोग विभाग में डॉ सुनील कुमार चौधरी और डॉ दिलीप कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ मलकाय नायाब जहां और डॉ अस्फिया फातमा मौजूद रहेंगी. सर्जरी विभाग में डॉ अहमद रजा और डॉ सूरज कुमार तैनात रहेंगे.

ऑर्थो और इमरजेंसी सेवा में डॉ दिनेश रहेंगे मौजूद

ऑर्थो और इमरजेंसी सेवा में डॉ दिनेश कुमार उपलब्ध रहेंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ दिनेश कुमार और डॉ बालकृष्ण चौधरी सेवाएं देंगे. नेत्र विभाग में डॉ धर्मवीर भारती, डॉ गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार मौजूद रहेंगे. ईएनटी विभाग में गजनफर अली तथा दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा मौजूद रहेंगे. वहीं ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी अपनी सेवाएं देंगे.

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से बढ़ा मरीजों का भरोसा

विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा और नवजात शिशुओं के लिए विशेष व्यवस्था के कारण सदर अस्पताल में मरीजों का भरोसा बढ़ा है. अस्पताल प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जाएगा, ताकि जिले के लोगों को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >