राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने समेत कई आरोप, पंजवारा राज संपोषित उच्च विद्यालय के शारीरिक शिक्षक निलंबित

बांका: पंजवारा राज संपोषित उच्च विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री सुरेंद्र कुमार निलंबित

बांका : पंजवारा स्थित +2 राज्य संपोषित उच्च विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार को जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. शिक्षक पर विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित करने, विद्यार्थियों को गुमराह करने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

विद्यार्थियों को शिकायत के लिए उकसाने का आरोप

आरोप के अनुसार शिक्षक ने एक छात्र आलोक कुमार को बिना पंजीयन के परीक्षा में शामिल नहीं किए जाने को लेकर विद्यालय के विरुद्ध शिकायत करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही आरटीएमएस पोर्टल पर विद्यालय के खिलाफ अनावश्यक शिकायत दर्ज कराने का भी आरोप है.

इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बाराहाट की ओर से स्थलीय जांच की गयी. जांच में शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यालय के खिलाफ शिकायत करने के लिए प्रेरित किए जाने की बात सामने आने का उल्लेख किया गया है.

स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

शिक्षक पर 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने का भी आरोप है. मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन शिक्षक की ओर से दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. इसे राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम 1971 और बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली के उल्लंघन के रूप में माना गया है.

निलंबन अवधि के दौरान सुरेंद्र कुमार का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कटोरिया के कार्यालय में निर्धारित किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. वहीं उनके विरुद्ध अलग से प्रपत्र-क निर्गत कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >