निरीक्षण में खाद दुकानों की स्टॉक पंजी में गड़बड़ी मिली, अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत की भी हुई पुष्टि

जिला कृषि पदाधिकारी ने पंजवारा बाजार में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें दो दुकानों में स्टॉक पंजी अपडेट नहीं मिली. एक दुकान में अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत भी सही पाई गई, जिस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.

जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के कड़े निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी त्रिपुरारी शर्मा ने बुधवार को पंजवारा बाजार में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दो दुकानों में स्टॉक पंजी अपडेट नहीं मिली, जबकि एक दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत सही पायी गयी.

दो दुकानों में स्टॉक पंजी नहीं मिली अपडेट

जिला कृषि पदाधिकारी ने पंजवारा बाजार स्थित भगत फर्टिलाइजर और सरस्वती फर्टिलाइजर की जांच की. निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों में स्टॉक पंजी अपडेट नहीं पायी गयी. विभाग ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत सही

भगत फर्टिलाइजर के संबंध में किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने की शिकायत मिल रही थी. जांच के दौरान शिकायत की पुष्टि हुई. इसके बाद प्रशासन ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों को उर्वरक निर्धारित सरकारी दर पर ही उपलब्ध कराया जाना चाहिए.

कालाबाजारी पर सीधे FIR की चेतावनी

कृषि विभाग ने पंजवारा क्षेत्र के सभी उर्वरक विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी है. अधिकारियों ने कहा कि तय कीमत से अधिक दाम वसूलने, उर्वरक की कालाबाजारी करने या स्टॉक संबंधी नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज करायी जाएगी.

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मचा है. वहीं किसानों को उम्मीद है कि विभाग की सख्ती से उन्हें खाद निर्धारित कीमत पर उपलब्ध होगी और मनमानी वसूली पर रोक लगेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >