बांका सदर अस्पताल में आज 17 चिकित्सक देंगे सेवा, जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

Banka OPD Today: बांका सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 17 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. ओपीडी दो पालियों में चलेगी, वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर सेवा देंगे.

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Banka OPD Today: बांका सदर अस्पताल में आज मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों में 17 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी. महिला रोग, शिशु रोग, सर्जरी, नेत्र, ईएनटी, दंत चिकित्सा और फिजियोथेरेपी सहित सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और उपचार करेंगे. इसके अलावा ब्लड बैंक और एनेस्थेसिया विभाग में भी चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे

सदर अस्पताल में पहली पाली की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचकर पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि बिना किसी परेशानी के चिकित्सकीय परामर्श मिल सके.

इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेगी. गंभीर मरीजों के लिए अलग-अलग तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है.

इमरजेंसी में इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी

इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार मयंक सेवा देंगे. दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ महेंद्र कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं रात 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक डॉ अहमद रजा की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आपातकालीन मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

Banka OPD Today: ओपीडी में किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे

सामान्य ओपीडी में डॉ विजय कुमार और डॉ संजीव कुमार मरीजों को परामर्श देंगे. महिला ओपीडी में डॉ मालकैय नयाब जहां और डॉ असफिया फातमा उपलब्ध रहेंगी.

सर्जरी विभाग में डॉ पवन झा, शिशु रोग विभाग में डॉ कुमार अमिस और डॉ दिनेश कुमार, नेत्र विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.

ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली, दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा अपनी सेवाएं देंगे.

विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से मरीजों को राहत

सदर अस्पताल बांका में प्रतिदिन जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित तैनाती से मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है.

अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि ब्लड बैंक, एनेस्थेसिया और इमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरह सक्रिय रहेंगी. मरीजों से अपील की गई है कि वे अस्पताल के निर्धारित समय के अनुसार पहुंचें और किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए योग्य चिकित्सकों से ही परामर्श लें.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >