बांका में मंदार हिल स्टेशन पर चला सघन टिकट जांच अभियान, 527 यात्रियों से वसूला गया जुर्माना

Banka News: मंदार हिल स्टेशन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 527 यात्री बिना टिकट पकड़े गये

Banka News: बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट. मालदा मंडल की ओर से शनिवार को मंदार हिल स्टेशन समेत भागलपुर-गोड्डा रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी. जांच अभियान में कुल 527 मामले पकड़े गये, जिससे रेलवे को 3 लाख 10 हजार 945 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ.

मंदार हिल समेत कई स्टेशनों पर हुई सख्त जांच

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया. मंदार हिल स्टेशन के अलावा कोईली खुटाहा हाल्ट, गोनू धाम हाल्ट, हाटपुरैनी हाल्ट, टिकानी और गोड्डा स्टेशन पर भी टिकटों की जांच की गयी.

ट्रेन और प्लेटफॉर्म दोनों जगह हुई कार्रवाई

अभियान के दौरान ट्रेनों के साथ-साथ प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में भी यात्रियों के टिकट चेक किये गये. टिकट जांच कर्मियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे. अचानक हुई इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया.

527 मामलों से रेलवे को मिला लाखों का राजस्व

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जांच अभियान में कुल 527 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े गये. इनसे जुर्माने के रूप में 3,10,945 रुपये वसूले गये. रेलवे ने इसे नियम पालन सुनिश्चित करने की बड़ी कार्रवाई बताया है.

दूसरे रेलखंडों में भी चला अभियान

भागलपुर-जमालपुर और भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड में भी समानांतर रूप से टिकट जांच अभियान चलाया गया. कई ट्रेनों और स्टेशनों पर एक साथ जांच होने से यात्रियों में हलचल देखी गयी.

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले वैध टिकट लेने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि बिना टिकट यात्रा करना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे.

Also Read: हर 3 महीने पर उद्योगपतियों के साथ होगी बैठक, बिहार में निवेश बढ़ाने को लेकर सम्राट चौधरी ने बताया पूरा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >