मानसून की बेरुखी से सूख रहे धान के बिचड़े, बारिश नहीं हुई तो खेती पर गहराएगा संकट

Banka News : खेतों में नमी खत्म, नहरों में पानी नहीं. बांका के किसानों की बढ़ी चिंता, बोले- अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान उत्पादन पर पड़ेगा सीधा असर.

पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के पंजवारा क्षेत्र में मानसून की धीमी रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की खेती पर संकट गहराने लगा है. खेतों में नमी की कमी के कारण किसान धान का बिचड़ा तैयार करने और बुआई शुरू करने से हिचक रहे हैं. यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो इस वर्ष धान उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

सूखे खेतों में धान की खेती मुश्किल

किसानों का कहना है कि धान की नर्सरी तैयार करने का यह सबसे महत्वपूर्ण समय है, लेकिन बारिश नहीं होने से खेत पूरी तरह सूखे पड़े हैं. कई स्थानों पर मिट्टी में दरारें पड़ने लगी हैं. ऐसे हालात में यदि बिचड़ा तैयार भी किया जाता है तो उसके सूख जाने का खतरा बना रहता है.

हल्की बारिश के बाद तेज धूप बिगाड़ रही हालात

ग्रामीणों के अनुसार बीच-बीच में हल्की बारिश होने से किसानों को राहत की उम्मीद जरूर मिलती है, लेकिन अगले ही दिन तेज धूप निकलने से खेतों की पूरी नमी खत्म हो जाती है. इससे खेती का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है और किसान मौसम की बेरुखी से परेशान हैं.

नहरों में पानी नहीं, सिंचाई व्यवस्था भी ठप

किसानों ने बताया कि क्षेत्र की नहरों में भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. सिंचाई के वैकल्पिक साधन नहीं होने से खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर हो गई है. कई किसान अब तक खेतों में धान की बुआई शुरू नहीं कर सके हैं. इससे खेती का पूरा कैलेंडर प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है.

किसानों ने सरकार से की त्वरित पहल की मांग

Banka News : स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की बुआई में काफी देरी हो जाएगी, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा. किसानों ने सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने, नहरों में जल्द पानी छोड़ने और खेती के लिए आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि खरीफ फसल को नुकसान से बचाया जा सके.

ALSO READ: क्या मंदार की गोद में दफ्न है 53 गलियों और 52 बाजारों वाला ‘वालिशा’ नगर? इतिहास, पुरातत्व और लोककथाओं ने बढ़ाया रहस्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >