आज बांका के मंडी भाव : दलहन और तेलहन में रहेगी तेजी, गेहूं व मक्का रहेगा स्थिर

Banka market prices today: ईंधन महंगा होने का असर अब सीधे बाजार पर दिखने लगा है. मंडी में कई खाद्यान्नों के दामों में तेजी और अस्थिरता का माहौल बना हुआ है.

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka market prices today: शहर के व्यवसायिक मंडी के अनुसार आज आवक के आधार पर विभिन्न खाद्यान्नों की दरों में उतार-चढ़ाव देखा गया. दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला वर्ग के उत्पादों में तेजी का रुख बना हुआ है, जबकि गेहूं और मक्का सहित कुछ अन्य जिंसों के भाव में स्थिरता के साथ हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. कारोबारियों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ रहा है, जिससे ट्रांसपोर्टिंग लागत बढ़ने के कारण वस्तुओं के दाम प्रभावित हो रहे हैं.

मंडी में ईंधन महंगाई का असर जारी

व्यापारियों के अनुसार लंबी दूरी की ढुलाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण थोक से लेकर खुदरा बाजार तक लागत बढ़ गई है. इसका सीधा असर उपभोक्ता कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है. कई जिंसों में लगातार मांग और आपूर्ति के दबाव के चलते कीमतों में बदलाव बना हुआ है.

प्रमुख खाद्यान्नों के भाव

गेहूं की कीमत आज मंडी में 2600 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज की गई. मक्का का भाव 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहा. चावल मंसुरी की कीमत 3250 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बनी रही, जबकि चावल अरवा मोटा 3100 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. चावल बासमती के दाम 12500 से 13500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे.

दलहन वर्ग में मसूर दाल 5550 से 6750 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही. अरहर दाल के दाम 11000 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए. गोटा चना 6200 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल और गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिके.

तेलहन में पीला सरसों 7300 से 7550 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा. सरसों तेल (15 लीटर) 2070 से 2470 रुपये के बीच बाजार में उपलब्ध रहा. सब्जियों में आलू 1200 से 1450 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया.

बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी

मंडी में जारी यह उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है. ईंधन की बढ़ती कीमतों और परिवहन लागत के दबाव के कारण खाद्यान्न बाजार प्रभावित हो रहा है, जिसका असर सीधे उपभोक्ता कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

Also Read : बांका में 22 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >