बांका में महंगाई की मार, दाल-तेल से प्याज तक बढ़े दाम, जानिए आज मंडी में गेहूं, चावल और सरसों का ताजा भाव

बांका मंडी में इन दिनों खाद्य वस्तुओं के दामों में भारी वृद्धि देखी जा रही है. दाल, तेल, चीनी, प्याज और टमाटर जैसी रोजमर्रा की चीजें महंगी हो गई हैं, जिससे आम लोगों के बजट पर असर पड़ रहा है. मौसम और परिवहन लागत के चलते कीमतों में यह उछाल आया है.

बांका की मंडी में इन दिनों खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. मांग अधिक और आपूर्ति कम होने के साथ बारिश के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होने का असर मंडी से लेकर खुदरा बाजार तक दिखाई दे रहा है. खाद्य तेल, दलहन, तिलहन और सरसों की कीमतों में तेजी बनी हुई है. वहीं चीनी, प्याज और टमाटर समेत रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं. महंगाई की इस दोहरी मार से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है.

दाल-तेल के बढ़ते भाव ने बढ़ाई चिंता

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार थोक बाजार में कीमतें बढ़ने के साथ परिवहन लागत और बढ़ती मांग का असर खुदरा बाजार पर पड़ा है. मंडी में स्टॉक पर भी दबाव बना हुआ है. बारिश के कारण कई जगहों से माल की आवक प्रभावित होने से आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में दलहन और तिलहन के भाव में और तेजी की संभावना जतायी जा रही है.

आलू-प्याज के भाव में उतार-चढ़ाव

बांका की मंडी में आलू के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव जारी है. प्याज की कीमत भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. हरी सब्जियों के दाम में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. व्यापारियों का कहना है कि मौसम और आवक के अनुसार कीमतों में बदलाव हो रहा है. बारिश के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या पर भी असर पड़ा है.

परिवहन खर्च बढ़ने से महंगा हो रहा सामान

कारोबारियों के मुताबिक माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से खाद्यान्न समेत कई वस्तुओं की कीमतों में तेजी आयी है. लंबी दूरी और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा कारोबारियों तक को अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है. बांका की मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न सहित दूसरे जिंसों की आवक होती है. लंबी दूरी से माल आने के कारण परिवहन खर्च का सीधा असर बाजार भाव पर पड़ रहा है.

बांका मंडी में आज क्या है भाव?

स्थानीय व्यवसायिक मंडी के अनुसार दलहन, तिलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज समेत कुछ जिंसों में आवक के अनुसार उतार-चढ़ाव जारी है.

खाद्यान्न की कीमत प्रति क्विंटल

खाद्यान्नन्यूनतमअधिकतम
गेहूं₹2,600₹2,650
मक्का₹2,100₹2,150
चावल मंसुरी₹3,250₹3,400
चावल अरवा मोटा₹3,100₹3,250
चावल बासमती₹12,500₹13,500
दाल मसूर₹6,500₹7,000
मूंग दाल₹9,650₹9,750
अरहर दाल₹12,500₹15,500
गोटा चना₹6,300₹6,500
गोटा मूंग₹8,500₹9,000
पीला सरसों₹7,300₹7,550
सरसों तेल (15 लीटर)₹2,070₹2,470
आलू₹1,200₹1,450
प्याज₹4,700₹5,000
चीनी₹6,500₹6,700

मौसम और आवक पर टिकी कारोबारियों की नजर

कारोबारियों और किसानों की नजर अब आने वाले दिनों के मौसम और मंडी में होने वाली आवक पर टिकी है. यदि बारिश के कारण सप्लाई प्रभावित रही और मांग के अनुपात में माल की आवक नहीं बढ़ी, तो दाल, तेलहन और अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है. इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं के मासिक घरेलू बजट पर पड़ने की आशंका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >