बांका मंडी में आलू-प्याज के भाव में उतार-चढ़ाव, सावन में फल हुए महंगे, जानें गेहूं से दाल तक आज का रेट

बांका की थोक मंडी में सावन के कारण फलों की मांग आसमान छू रही है, जिससे दाम दोगुने हो गए हैं. वहीं, आलू और प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. आने वाले समय में खाद्यान्न और अन्य वस्तुओं के भाव बढ़ने की उम्मीद है.

बांका की व्यावसायिक मंडी में शुक्रवार को किसानों, व्यापारियों और आम खरीदारों की मिली-जुली भीड़ देखने को मिली. अनाज की आवक सामान्य रहने से अधिकांश खाद्यान्न के भाव में फिलहाल स्थिरता बनी रही, लेकिन सब्जी बाजार में आलू और प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा. दूसरी ओर सावन माह के कारण फलों की मांग बढ़ने से कई फलों के दाम लगभग दोगुने तक पहुंच गये हैं. ऐसे में खरीदारों की नजर अब मंडी के बदलते भाव पर टिकी हुई है.

सामान्य आवक से अनाज बाजार में बनी रही स्थिरता

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार मंडी में खाद्यान्न की आपूर्ति फिलहाल सामान्य है. आवक और मांग के बीच संतुलन रहने से गेहूं, मक्का और चावल समेत कई खाद्यान्नों के भाव में बड़ी तेजी नहीं दिखी. हालांकि दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला सहित कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी का रुख बताया जा रहा है.

व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में खाद्यान्न समेत अन्य जिंसों के भाव में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में बाजार की दिशा काफी हद तक आवक और मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी.

आलू-प्याज के भाव पर किसानों से ग्राहकों तक नजर

सब्जी बाजार में आलू और प्याज के भाव में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इन दोनों प्रमुख सब्जियों की कीमत पर किसानों, कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं की नजर बनी हुई है. शुक्रवार को मंडी में आलू 1200 से 1450 रुपये और प्याज 3800 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल बिका.

सावन में फलों की बढ़ी मांग, दाम में भी उछाल

सावन माह के कारण फलों की मांग बढ़ने से मंडी में इनके भाव में तेजी देखी गयी. कारोबारियों के अनुसार अधिकतर फल सामान्य दिनों की तुलना में काफी महंगे बिक रहे हैं. कई फलों की कीमत लगभग दोगुनी तक पहुंचने से व्रत और पूजा के लिए खरीदारी करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

विक्रमशिला सेतु और महंगे ईंधन का दिख रहा असर

स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और ईंधन की कीमत बढ़ने का असर माल ढुलाई पर पड़ रहा है. लंबी दूरी से सामान मंगाने में ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ गया है. इसका सीधा असर थोक से लेकर खुदरा बाजार तक कीमतों पर दिखाई दे रहा है. कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आवक, मौसम और परिवहन लागत बाजार के भाव को प्रभावित कर सकती है.

बांका मंडी में शुक्रवार को खाद्यान्न के भाव

खाद्यान्नन्यूनतम भावउच्चतम भावइकाई
गेहूं2,600 रुपये2,650 रुपयेप्रति क्विंटल
मक्का2,100 रुपये2,150 रुपयेप्रति क्विंटल
चावल मंसूरी3,250 रुपये3,400 रुपयेप्रति क्विंटल
चावल अरवा मोटा3,100 रुपये3,250 रुपयेप्रति क्विंटल
चावल बासमती12,500 रुपये13,500 रुपयेप्रति क्विंटल
मसूर दाल6,000 रुपये6,550 रुपयेप्रति क्विंटल
मूंग दाल9,540 रुपये9,600 रुपयेप्रति क्विंटल
अरहर दाल11,500 रुपये15,000 रुपयेप्रति क्विंटल
गोटा चना6,200 रुपये6,400 रुपयेप्रति क्विंटल
गोटा मूंग8,500 रुपये9,000 रुपयेप्रति क्विंटल
पीली सरसों7,300 रुपये7,550 रुपयेप्रति क्विंटल
सरसों तेल2,070 रुपये2,470 रुपये15 लीटर
आलू1,200 रुपये1,450 रुपयेप्रति क्विंटल
प्याज3,800 रुपये3,900 रुपयेप्रति क्विंट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >