बांका मंडी में दाल-तेल के भाव में तेजी के संकेत, गेहूं-मक्का समेत इन खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव

बांका मंडी में गुरुवार को खाद्यान्न की आवक सामान्य रही, जिससे गेहूं और चावल के भाव स्थिर रहे. हालांकि, दलहन, तेलहन और मसालों की कीमतों में वृद्धि देखी गई. विक्रमशिला सेतु बंद होने का असर मंडियों पर पड़ रहा है.

बांका की मंडी में गुरुवार को व्यापारियों, किसानों और आमलोगों की मिली-जुली भीड़ रही. अधिकांश खाद्यान्न की आवक सामान्य रहने से गेहूं और चावल जैसे प्रमुख अनाजों के भाव में बड़ा बदलाव नहीं आया. हालांकि दलहन, तेलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में तेजी देखने को मिली. सब्जी मंडी में आलू और प्याज के भाव में भी उतार-चढ़ाव जारी रहा. कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल आपूर्ति सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में खाद्यान्न समेत अन्य जिंसों की कीमतों में तेजी की संभावना बनी हुई है.

दाल-तेल के भाव में तेजी, अनाज की कीमतें स्थिर

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार मंडी में गेहूं, चावल, दाल, सरसों और अन्य कृषि उत्पादों की आवक सामान्य बनी हुई है. यही वजह है कि कई प्रमुख खाद्यान्न के भाव में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि दलहन और तेलहन बाजार में तेजी का रुख दिखाई दे रहा है.

व्यापारियों की नजर अब आने वाले दिनों की आवक और मौसम पर टिकी है. यदि आपूर्ति प्रभावित होती है तो खाद्य वस्तुओं की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है.

विक्रमशिला सेतु बंद होने का मंडी पर दिख रहा असर

बांका की मंडी में अधिकांश खाद्यान्न और रोजमर्रा के सामान की आपूर्ति पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की मंडियों से होती है. दोनों स्थानों से लंबी दूरी होने के कारण कारोबारियों को माल ढुलाई में अधिक परिवहन खर्च उठाना पड़ता है.

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होने के बाद परिवहन व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है. लंबी दूरी और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ गया है. इसका असर थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा कारोबारियों और अंततः आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है.

आलू-प्याज के भाव में भी उतार-चढ़ाव

सब्जी मंडी में गुरुवार को आलू और प्याज के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार आवक के हिसाब से दोनों जिंसों की कीमतों में बदलाव हो रहा है. मंडी में आलू 1200 से 1450 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 3800 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका.

कारोबारियों का कहना है कि परिवहन लागत में वृद्धि का असर कृषि उत्पादों की कीमत पर भी पड़ रहा है. इससे किसानों और उपभोक्ताओं दोनों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है.

बांका मंडी में आज के प्रमुख खाद्यान्न के भाव

खाद्यान्नन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)
गेहूं2,6002,650
मक्का2,1002,150
मंसुरी चावल3,2503,400
अरवा मोटा चावल3,1003,250
बासमती चावल12,50013,500
मसूर दाल6,0006,550
मूंग दाल9,5409,600
अरहर दाल11,50015,000
गोटा चना6,2006,400
गोटा मूंग8,5009,000
पीली सरसों7,3007,550
सरसों तेल*2,0702,470

*सरसों तेल का भाव 15 लीटर के हिसाब से है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >