बांका में गेहूं-मक्का के दाम में नरमी, पुल क्षतिग्रस्त होने से बढ़ी कारोबारियों की चिंता

Banka Mandi Update: Vikramshila Bridge Crisis का असर! बांका मंडी में गेहूं और मक्का के भाव पड़े नरम, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

Banka Mandi Update: बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट — बांका की स्थानीय मंडियों में इन दिनों खाद्यान्न बाजार हल्के उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है. कारोबारियों के अनुसार गेहूं और मक्का की कीमतों में नरमी के संकेत हैं, जबकि दलहन और तिलहन के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. विक्रमशिला सेतु और अमरपुर के जेठौर पुल के क्षतिग्रस्त होने से मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसका असर सीधे खाद्यान्न की आवक और बाजार भाव पर पड़ रहा है. वहीं पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने भी बाजार की चिंता बढ़ा दी है.

मक्का और गेहूं में नरमी से किसानों की बढ़ी चिंता

स्थानीय थोक विक्रेताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मंडी में मक्का की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है. कारोबारियों के मुताबिक आवक बढ़ने और परिवहन बाधित होने के कारण गेहूं और मक्का दोनों के दाम दबाव में हैं. हालांकि उनका मानना है कि विक्रमशिला पुल की वजह से बनी अस्थायी परेशानी अगले एक सप्ताह में सामान्य हो सकती है.

मंडी सूत्रों के अनुसार गेहूं का न्यूनतम भाव 2600 रुपये और अधिकतम 2650 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है. वहीं मक्का 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है.

चावल और दालों के भाव स्थिर, बासमती अब भी महंगा

बाजार में चावल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है. मंसूरी चावल 3250 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है, जबकि अरवा मोटा चावल 3100 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा हुआ है. बासमती चावल अब भी ऊंचे दाम पर बना हुआ है और इसका भाव 12500 से 13500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

दालों की बात करें तो मसूर दाल 5550 से 6750 रुपये, मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये और अरहर दाल 11000 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है.

सरसों तेल, आलू और प्याज के दाम में भी हलचल

तेलहन बाजार फिलहाल स्थिर बना हुआ है. पीला सरसों 7300 से 7550 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है. वहीं 15 लीटर सरसों तेल का भाव 2070 से 2470 रुपये तक पहुंच गया है. सब्जी बाजार में आलू 1200 से 1450 रुपये और प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है.

कारोबारियों ने क्या कहा?

व्यवसायियों का कहना है कि फिलहाल बाजार पूरी तरह आवक पर निर्भर है. यदि परिवहन व्यवस्था जल्द सामान्य होती है तो खाद्यान्न की कीमतों में स्थिरता लौट सकती है. हालांकि डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतें आने वाले दिनों में बाजार पर और असर डाल सकती हैं.

Also Read: सीएम सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, 211 प्रखंडों में जुलाई से डिग्री कॉलेज शुरू करने का भी ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >