बांका शहर में अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, 2900 रुपये जुर्माना

बांका नगर परिषद ने अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर 2900 रुपये का जुर्माना वसूला। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

बांका. नगर परिषद बांका के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण रोधी और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान अनुमंडल कार्यालय के समीप से शुरू होकर गांधी चौक, शिवाजी चौक होते हुए पुरानी बस स्टैंड तक चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी.

अतिक्रमण और प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई

छापामारी दल ने सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की. इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों की भी जांच की गयी. अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला.

कुल 2900 रुपये जुर्माना वसूला

अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 1400 रुपये और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों से 1500 रुपये जुर्माना वसूला गया. इस तरह नगर परिषद की टीम ने कुल 2900 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया.

जाम और गंदगी से निजात दिलाने पर जोर

नगर प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त, जाम मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने दुकानदारों से सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की.

नगर परिषद की टीम रही मौजूद

छापामारी अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार ने किया. अभियान में सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक अमृतेश कुमार, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रभारी कर दारोगा राजकुमार, कर संग्राहक पवन कुमार, अमित कुमार समेत अन्य नगर परिषद कर्मी शामिल रहे.

Also Read: दिवाली-छठ पर बिहार आने की टेंशन खत्म, 4 राज्यों के लिए चलेंगी 149 बसें, जानिए कब से मिलेगी सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Navneet Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >