जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी त्योहार

जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी त्योहार

बांका. जिलेभर में बैसाखी पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया. जिसे लेकर सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. पूजा-पाठ और हवन की पवित्र ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया. पंडित की ओर से विधिवत रूप से हवन किया गया. जिसमें लोगों ने आहुति डालकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना भी किया. वहीं लोगों ने बैसाखी पर्व के मौके पर अपने घरों में मिट्टी के कलश में जल व आम लगा फल आदि को स्थापित किया. इसके साथ नये फसल से तैयार सत्तु, गुड़, आम को चढ़ाकर पूजा-अर्चना किया. मालूम हो कि बैसाखी पर्व गेंहू की फसल के कटने की खुशी के साथ-साथ नववर्ष और धार्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है. इस पर्व को लेकर मंदार क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >