अग्निकांड से बचाव को लेकर कटोरिया में जागरूकता रथ रवाना

अग्निकांड से बचाव को लेकर कटोरिया में जागरूकता रथ रवाना

प्रखंड की सभी पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को सतर्क करेगी टीम, ”सावधानी ही बचाव” का दिया संदेश

कटोरिया. गर्मी के बढ़ते दस्तक के साथ ही अगलगी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज कर दी गयी है. सोमवार को कटोरिया प्रखंड मुख्यालय से बीडीओ देवाशीष कुमार, आपदा प्रखंड समन्वयक हिमांशु कुमार व नाजिर दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में घूम-घूम कर ग्रामीणों को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेगा. बीडीओ देवाशीष कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में पछुआ हवा के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. जागरूकता रथ के माध्यम से विशेष रूप से कटियारी, जयपुर और दामोदरा जैसी पंचायतों में सघन माइकिंग की जाएगी. ग्रामीणों को खाना बनाने के समय सावधानी बरतने, रसोई की आग को पूरी तरह बुझाने और बिजली के जर्जर तारों की समय-समय पर जांच करने की सलाह दी जा रही है. प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे खेतों में फसल अवशेष (पराली) कतई न जलाएं, क्योंकि एक छोटी सी चिंगारी विकराल रूप ले सकती है. आपदा समन्वयक हिमांशु कुमार ने कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दें. मौके पर आइटी सहायक अवधेश कुमार, आपदा मित्र संजीत कुमार शर्मा, अरविंद यादव सहित कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >