बकाया रुपये के लिए चालक को पीटकर छिना ऑटो

थाना क्षेत्र के धीमड़ा गांव के समीप बुधवार की सुबह एक ऑटो चालक को पीटकर जख्मी कर दिया

अमरपुर. थाना क्षेत्र के धीमड़ा गांव के समीप बुधवार की सुबह एक ऑटो चालक को पीटकर जख्मी कर दिया. साथ ही उनका वाहन लेकर फरार हो गया. सूचना पर डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी चिरैया गांव निवासी रूपेश कुमार दास को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी चालक का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी चालक ने बताया कि उन्होंने धीमड़ा गांव निवासी ईलशाद मौलवी से मकान निर्माण के लिए छड़ व सीमेंट लिया था. जिसमें दुकानदार का उनके पास 25 हजार बकाया रह गया. जब उन्होंने बकाया राशि किस्त पर देने की बात कही तो दुकानदार भड़क गया और उन्होंने सारा पैसा एक साथ देने का दबाव बनाने लगा. गुरुवार की सुबह जब वह अपना ऑटो लेकर जा रहा था. तभी ईलशाद मौलवी व उनका पुत्र ओसामा ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए पैसों की मांग करने लगे. विरोध करने पर दोनों पिता-पुत्र ने मिलकर लाठी व डंडा पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी ने बताया कि मामले की शिकायत थाना में की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >