कटोरिया में दो अलग-अलग सड़क हादसे, ऑटो चालक व महिला गंभीर घायल, देवघर रेफर

Banka Road Accident: कटोरिया थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक ऑटो चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. राजबाड़ा गांव के समीप अनियंत्रित ऑटो ट्रक से टकरा गया, जबकि भदरिया गांव के पास बाइक दुर्घटना में महिला जख्मी हो गई. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक ऑटो चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया है. हादसों के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, पहला हादसा कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर राजबाड़ा गांव के समीप हुआ. जहां एक अनियंत्रित ऑटो आगे चल रही ट्रक से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया घायल

दुर्घटना में घायल ऑटो चालक की पहचान कटोरिया निवासी अशोक रमानी के रूप में हुई है. हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजनों ने घायल चालक को तुरंत कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.सीएचसी में चिकित्सक डॉ शैलजानंद शुक्ला ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया.स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के समय ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी. जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो सीधे ट्रक से जा भिड़ा.

बाइक हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल

वहीं, दूसरी दुर्घटना भदरिया गांव के समीप हुई. जहां बाइक दुर्घटना में पंचानंद यादव की पत्नी मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद उन्हें भी इलाज के लिए कटोरिया सीएचसी लाया गया.प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी देवघर रेफर कर दिया. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज देवघर में चल रहा है.

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों से चिंता

कटोरिया क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने और वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है. वहीं पुलिस ने भी लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >