पहाड़ी खौजड़ी में महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास

पहाड़ी खौजड़ी में महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के पहाड़ी खौजड़ी गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने का प्रयास किया. जहां विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. जानकारी के अनुसार पहाड़ी खौजड़ी गांव में शनिवार की रात्रि में जब सोनी देवी पति त्रिवेणी महाराणा अपने घर में सोई थी. इसी बीच उसके भैसुर प्रदीप महाराणा ने उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने का प्रयास किया. महिला के विरोध करने पर गाली- गलौज और मारपीट किया गया. फिर चिखने चिल्लाने पर वह सोने का मंगल सुत्र छिन कर भाग गये. पीड़ित महिला ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी छेड़खानी किया गया था. जिसे समाज के लोगों द्वारा पंचायती किया गया था. पीड़ित ने बताया कि उसके पति बाहर रहते हैं. जब केस करने जाने लगे तो उसके पुत्र रोशन कुमार, पुत्री अमृता कुमारी और पत्नी अनुपम देवी ने महिला सोनी देवी को घर में घुसकर मारपीट किया. घटना के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर चारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है. इधर आरोपी प्रदीप महाराणा ने बताया कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाकर बदनाम करने और फंसाने की साजिश रची गयी है. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >