शंभुगंज में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी का प्रयास

थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया गया.

प्रतिनिधि, शंभुगंज. थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया गया. जहां बच्ची के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले. घटना के बाद पीड़ित परिजन थाना पहुंचे और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी. उसके माता-पिता और परिवार के सदस्य धान की रोपाई करने के लिये बहियार गये हुए थे. इसी बीच मौका पाकर पड़ोस के ही युवक उसके घर में घुस गया और बच्ची के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया. जहां बच्ची के द्वारा शोर मचाये जाने पर आरोपी भाग निकले. सूचना पर उसके परिजन बहियार से भागे- भागे घर पहुंचे और बच्ची को लेकर थाना पहुंचे और पुलिस से शिकायत की. वहीं आरोपी के माता पिता ने बताया कि पुराने विवाद के कारण उसके पुत्र को सिर्फ फंसाने की साजिश है. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >