देसी कट्टा और धारदार हथियार से मारपीट, पांच आरोपित गिरफ्तार

बौंसी बाजार के डैम रोड में शुक्रवार की रात मामूली विवाद में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है.

बौंसी. बौंसी बाजार के डैम रोड में शुक्रवार की रात मामूली विवाद में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में चाकू बाजी, धारदार ब्लेड, पेचकस के साथ-साथ देशी कट्टा से मारपीट की गयी है. मामले में स्वर्गीय शंकर साहबके पुत्र मंटू कुमार ने बौंसी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. कांड संख्या 153/25 के तहत दिए गये आवेदन में बताया गया है कि वह लोग अपने परिवार के साथ घर के पास बैठे हुए थे. इसी वक्त पर उसके पड़ोस के कृष्ण मोहन साह का पुत्र सौरभ कुमार, गौरव कुमार उर्फ छोटी, शुभम कुमार के साथ-साथ कृष्ण मोहन साह, अन्नू देवी और तेतरिया गांव निवासी जयप्रकाश यादव के पुत्र सत्यम कुमार सहित 5-6 अज्ञात लोगों के द्वारा घर में घुसकर घर खाली करने की धमकी देते हुए देसी कट्टा से सिर पर मारकर फोड़ दिया. बहन स्वीटी जब बचाने आये तो गौरव कुमार ने लोहे के रोड से उसके सिर पर प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. शोर सुनने पर बगल के ममेरे भाई सज्जन कुमार और जुनेरी कुमार के द्वारा बचाने का प्रयास किया गया तो उन लोगों के साथ भी उपरोक्त लोगों के द्वारा धारदार ब्लेड, चाकू, पेचकस व अन्य हथियार से मारपीट कर जान लेने का प्रयास किया गया. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल कृष्ण मोहन साह, गौरव कुमार, सत्यम कुमार, शुभम कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सभी की गिरफ्तारी कांड के अनुसंधान कर्ता पुलिस अवर निरीक्षक बबली कुमारी साह के द्वारा किया गया. घटना में सभी जख्मी का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया. जबकि गंभीर रूप से जख्मी सज्जन कुमार को बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >