युवक के साथ मारपीट

युवक के साथ मारपीट

बांका. शहर के जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप एक युवक के साथ मारपीट करने की घटना सामने आयी है. जिसमें युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. जख्मी जगतपुर निवासी नीतीश कुमार ने बताया कि वह साइकिल से घर जा रहा था. इसी दौरान जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप विजयनगर के दो युवक आया और गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट करने लगा. जिसमें वह जख्मी हो गया. छत से नीचे गिरकर युवक हुआ जख्मी. बांका. शहर के शास्त्री चौक मोहल्ला का एक युवक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार शास्त्री चौक मोहल्ला निवासी मुकेश साह का पुत्र करण कुमार छत पर दौड़ रहा था. इसी क्रम में वे नीचे गिरकर जख्मी हो गये. इस घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >