12 गांवों में जल्द होगी आशा की बहाली

प्रखंड क्षेत्र में आमलोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खाली पड़े 12 गांवों में आशा की बहाली की जाएगी.

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र में आमलोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खाली पड़े 12 गांवों में आशा की बहाली की जाएगी. बीसीएम सोनम भारती ने बताया कि क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ अजय सिंह के निर्देश पर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आशा कार्यकर्ता की बहाली शुरू की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि पवई पंचायत के दौना गांव के मुखिया टोला, भीखनपुर पंचायत के उत्तरी टोला भीखनपुर एवं सतघरा, बैजूडीह पंचायत के कुल्हरिया शाहपुर, भदरिया पंचायत के वार्ड 11 भदरिया खुर्द, कोल बुजुर्ग पंचायत के सिउड़ी महादलित टोला, फतेहपुर पंचायत के नूरगंज, गरीबपुर पंचायत के गरीबपुर महादलित टोला, बिशनपुर पंचायत के रामनगर एवं जमुआ तथा छतहरा में एक-एक आशा कार्यकर्ता एवं तारडीह पंचायत के गालिमपुर तथा लक्ष्मीपुर गांव में आशा कार्यकर्ता की बहाली होनी है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित पंचायत के मुखिया से संपर्क किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >