एएसडी लिस्ट का प्रखंड कार्यालय में हुआ प्रकाशन

एएसडी लिस्ट का प्रखंड कार्यालय में हुआ प्रकाशन

धोरैया. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार मतदाता सूची में किये गये बदलावों की जानकारी के लिए एएसडी लिस्ट जनता के लिए सार्वजनिक कर दी गई है. बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की रिट याचिका संख्या 640/2021 के तहत 14 अगस्त को दिए गए निर्देशों के अनुसार की गई है.उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम 2025 के प्रारूप प्रकाशन से पहले मतदाता सूची में थे, लेकिन एक तारीख के प्रारूप प्रकाशन में नहीं हैं. उनकी सूची चार अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शित की गई है. सोमवार को यह सूची प्रखंड कार्यालय के सूचना पट्ट, पंचायत कार्यालय के सूचना पट्ट और मतदान केंद्रों पर लगाई गई है. इस सूची में मृत मतदाताओं, स्थाई रूप से स्थानांतरित लोगों, अनुपस्थित व्यक्तियों और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम शामिल हैं. अगर किसी योग्य मतदाता का नाम इस सूची में गलती से आ गया है तो वह आपत्ति दर्ज करा सकता है. आपत्ति के आधार पर उनका नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल किया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >