दिल्ली साइबर पुलिस की बांका में बड़ी कार्रवाई, एपीके फ्रॉड गिरोह का ठग कटोरिया से गिरफ्तार

APK Fraud Gang Arrest Banka : दिल्ली साइबर थाने ने बांका में बड़ी कार्रवाई करते हुए APK फाइल भेजकर बैंक खातों से पैसे उड़ाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह पर 1.27 लाख रुपये की ठगी का आरोप है.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

APK Fraud Gang Arrest Banka : नई दिल्ली के पश्चिमी दिल्ली साइबर थाना की टीम ने गुरुवार को कटोरिया पुलिस के सहयोग से बांका जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुईया थाना क्षेत्र के पपरेवा गांव से साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी पर एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते से 1.27 लाख रुपये की अवैध निकासी कराने में शामिल होने का आरोप है. पुलिस गिरोह के फरार मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

पपरेवा गांव से एक आरोपी गिरफ्तार

कटोरिया (बांका). एपीके फाइल के जरिए लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ नई दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कटोरिया पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की. संयुक्त छापेमारी में सुईया थाना क्षेत्र के पपरेवा गांव से गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया, जबकि मास्टरमाइंड समेत अन्य आरोपी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गए.

1.27 लाख रुपये की ठगी का मामला

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुईया थाना क्षेत्र के पपरेवा गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव (19) के रूप में हुई है. जांच के अनुसार साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल भेजकर एक पीड़ित के बैंक खाते से 1.27 लाख रुपये की अवैध निकासी की थी. इस मामले में पश्चिमी दिल्ली साइबर थाना में कांड संख्या 190/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) और 3(5) में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

कई गांवों में चल रही छापेमारी

वेस्ट दिल्ली साइबर थाना के अनुसंधानकर्ता सब-इंस्पेक्टर टी. सिंघम तथा कटोरिया थाना के अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटोरिया और सुईया थाना क्षेत्रों के कई गांवों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार युवक ने दरवाजा खोलने से पहले अपने साथियों को छापेमारी की सूचना दे दी, जिससे वे फरार होने में सफल रहे.

रुपये के ट्रांजेक्शन की जिम्मेदारी संभालता था आरोपी

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संतोष कुमार यादव ठगी की रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराने का काम संभालता था. फरार मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई साइबर अपराध के संगठित नेटवर्क पर बड़ी चोट साबित होगी.

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में मद्य निषेध इंस्पेक्टर के घर EOU का छापा, मुंगेर समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >