सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से लोगों में आक्रोश

शंभुगंज से खेसर जाने वाले मुख्य मार्ग पर करंजा गांव के समीप सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही लोगों के लिये गंभीर खतरा बनती जा रही हैं.

शंभुगंज. शंभुगंज से खेसर जाने वाले मुख्य मार्ग पर करंजा गांव के समीप सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही लोगों के लिये गंभीर खतरा बनती जा रही हैं. पुलिया निर्माण के नाम पर सड़क की खुदाई कर आधे सड़क पर ढलाई कर आधे सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, इससे एक तरफ में गहरा गड्ढा बना हुआ हैं. यह गड्ढा पिछले एक माह से अधिक समय से यूं ही खुला पड़ा है, लेकिन न तो निर्माण कार्य पूरा किया गया और न ही किसी तरह का सुरक्षा घेरा या चेतावनी बोर्ड लगाया गया हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग शंभुगंज और खेसर को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है. इस पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहन, बाइक सवार और पैदल यात्री आवाजाही करते हैं. रात के समय या बारिश होने पर इस गड्ढे को देख पाना मुश्किल हो जाता है, इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं. ग्रामीणों के अनुसार, कई बार वाहन चालक आखिरी क्षण में गड्ढा देखकर अचानक ब्रेक लगाते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का भी खतरा बना रहता हैं. करंजा गांव के निवासी बताते हैं कि निर्माण एजेंसी ने काम शुरू तो किया, लेकिन अधूरा छोड़कर चले गया. न तो पूरे पुलिया की ढलाई हुई और न ही सड़क को समतल किया गया. इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही हैं. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित विभाग को कई बार मौखिक शिकायत की गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >