शंभुगंज में ऑटो के ठोकर से वृद्ध जख्मी, अस्पताल में भर्ती

शंभुगंज में ऑटो के ठोकर से वृद्ध जख्मी, अस्पताल में भर्ती

प्रतिनिधि, शंभुगंज शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर कुर्माडीह गांव के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने एक वृद्ध को धक्का मार दिया. जिससे वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी वृद्ध सतीश सिंह पिता स्व. कुलदीप सिंह को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार कुर्माडीह गांव निवासी 65 वर्षीय सतीश सिंह रविवार की शाम में घूमने के लिये सड़क की ओर निकले थे. जहां उक्त स्थान पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने वृद्ध सतीश सिंह को ठोकर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो को लेकर फरार हो गया. सीएचसी चिकित्सक द्वारा जख्मी का इलाज किया गया. चिकित्सक ने बताया कि जख्मी की हालत खतरे से बाहर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >