अमरपुर थाना परिसर को किया गया सैनिटाइज

अमरपुर थाना परिसर को किया गया सैनिटाइज

बांका: अमरपुर में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर प्रशासन के द्वारा शहर सहित नगर पंचायत क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है. शनिवार को पूरे थाना परिसर का सैनिटाइज किया गया. मालूम हो कि विगत दिनों ने थाना मे पदस्थापित कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी संक्रमण की चपेट आ चुके है. जिसमें से एक पुलिस पदाधिकारी व उनकी पत्नी की मौत भी हो चुकी है. सर्किल इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव व नपं के कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने शहरवासियों से लॉकडाउन का प्रतिपालन करने की अपील की है. साथ ही लोगों से मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाये रखने की बात कही है. कहा कि कोरोनो को मात देने के लिए सजग रहना आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >