अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट,
अमरपुर प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय कांग्रेस ईंटक कर्मचारी संघ के बैनर तले अमरपुर नगर पंचायत कर्मचारी संघ के सदस्यों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कांग्रेस ईंटक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार कापरी, झारखंड ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक प्रभात कुमार सिंह, इंटक के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव उपस्थित हुए.उपस्थित अतिथियों का नगर पंचायत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनील कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने माला पहनाकर स्वागत किया.जिलाध्यक्ष ने कहा, एकजुटता में बड़ी होती है ताकत
बैठक में उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए इंटक के जिलाध्यक्ष विनय कापरी ने संगठन की मजबुती पर चर्चा करते हुए कहा कि एकजुटता में बड़ी ताकत होती है. उन्होंने सफाई मजदुरों को संबोधित करते हुए कहा कि ईंटक हमेशा से ही मजदुरों की हक -हकुक की लड़ाई लड़ती आ रही है. चाहे वह मजदुरों की मजदुरी बढ़ोत्तरी हो या अन्य सुविधा ,हर मांगो को पुरा कराने को लेकर ईंटक के सभी अधिकारी गण मजदुरों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती आ रही है.
मजदूरों के अधिकारों की मांग की
ईंटक के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र यादव ने नगर प्रशासन से नगर पंचायत में कार्यरत सभी मजदूरों को सुरक्षा के मद्देनजर ड्रैस, दस्ताना व अन्य सुविधाएं देने के साथ-साथ मजदूरों का पिछले वर्ष का कटौती किये गए ईपीएफ राशी का भुगतान करने की मांग किया. उन्होंने कहा आज मंहगाई आसमान छु रही है ऐसे में मजदुरों के समक्ष परिवार चलाना मुश्किल हो गया है.जीविका, विकास मित्र का वेतन दोगुना कर दिया गया लेकिन मजदुरों की मजदुरी में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई.उन्होंने नगर प्रशासन से मजदुरों की मजदुरी बढ़ाने की मांग किया. सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक ने कहा कि उन्हें अखबार से जानकारी मिली कि अमरपुर नगर पंचायत में सफाई मजदुरों का 87 लाख 94 हजार का ईपीएफ राशी की घोटाला संवेदक के द्वारा किया गया है.ईपीएफ राशी की भुगतान तक इंटक की लड़ाई रहेगी जारी
आखिर कैसे मजदूरों की ईपीएफ राशी का घोटाला किया. इसका जवाब देह कौन है, आज तक इतने बड़े घोटाले के बाद भी पूर्व संवेदक पर कार्यवाही क्यों नहीं किया, जब तक सफाई मजदुरों की घोटाले किये गए ईपीएफ राशी की भुगतान नहीं हो जाता है तब तक इंटक की लड़ाई भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जारी रहेगी.इस अवसर पर प्रमोद हरी, भुवनेश्वर दास, दिलिप मेहतर , नवल मेहतर, दीपक कुमार, सरगुन मेहतर, धनंजय मेहतर, महेश राम, अमीत कुमार, फंटुस मेहतर समेत सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित थे.
