महौता गांव में कटखने बंदर का आतंक: दस दिनों में दर्जनों घायल, ग्रामीणों ने रेस्क्यू की मांग की

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बावजूद भी वन विभाग की टीम द्वारा अभी तक कोई रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट:

बांका: अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के भीखनपुर पंचायत अंतर्गत महौता गांव में कटखने बंदर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले दस दिनों से बंदर के हमले में दर्जनों ग्रामीण घायल हो चुके हैं. वहीं सात लोगों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है.

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बावजूद भी वन विभाग की टीम द्वारा अभी तक कोई रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है.

ताजा मामला शुक्रवार की सुबह का है, जब महौता गांव में घर के आंगन में काम कर रहे 55 वर्षीय रामजी शर्मा पर कटखने बंदर ने हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया.

अस्पताल में डॉक्टर सौरभ कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

इधर, ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द कटखने बंदर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की है ताकि लोगों को इस आतंक से राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >