पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बाराहाट पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर रतनपुर गांव में ढोल बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया.

बाराहाट. बाराहाट पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर रतनपुर गांव में ढोल बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाने के साथ घर पर मौजूद परिवार के सदस्यों को कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी. इधर ढोल बाजे के साथ पहुंची पुलिस को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. जानकारी हो कि कुछ माह पूर्व उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाने में पीड़ित की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामले में थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है. कई दफा उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किए जाने के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >