महाशिवरात्रि के जुलूस-कार्यक्रम निर्धारित समय व मार्ग से ही होंगे आयोजित

महाशिवरात्रि एवं शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को बौंसी थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

महाशिवरात्रि व शब-ए-बारात को लेकर प्रशासन सतर्क

बौंसी थाना परिसर में शांति समिति की हुई अहम बैठक, लिए गये कई बड़े निर्णय

बौंसी. महाशिवरात्रि एवं शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को बौंसी थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजरतन ने की, जिसमें पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, दोनों समुदायों के गणमान्य लोग, पूजा समिति एवं मस्जिद कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में दोनों पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति से निबटने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि के जुलूस एवं कार्यक्रम निर्धारित समय व मार्ग से ही आयोजित होंगे तथा डीजे और आपत्तिजनक गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. शब-ए-बारात के अवसर पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और रात के समय अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का निर्णय लिया गया. सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गयी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों, अफवाह फैलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से आपसी सहयोग, संयम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. इस मौके पर बीस सूत्री सदस्य व जदयू जिला प्रवक्ता द्वारका मिश्रा, व्यावसायी कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, पंडित अवधेश ठाकुर, शिव कुमार साह, राजाराम अग्रवाल, मनोज मिश्रा, किशोर मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >