सात अभियुक्तों के घर कुर्की की कार्रवाई, एक ने कोर्ट में किया सरेंडर

सदर पुलिस ने मुख्यालय एवं बांका पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अभियुक्तों के खिलाफ विशेष कुर्की महाअभियान चलाया.

बांका. सदर पुलिस ने मुख्यालय एवं बांका पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अभियुक्तों के खिलाफ विशेष कुर्की महाअभियान चलाया. अभियान के दौरान सात मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई. पुलिस की सख्ती का असर यह रहा कि एक अभियुक्त ने कार्रवाई की सूचना मिलते ही बांका कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश और न्यायालय के आदेश के आलोक में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुर्की अभियान चलाया गया. इस दौरान फरार अभियुक्तों के घर पहुंचकर विधिसम्मत कार्रवाई की गई. पुलिस ने मजलिसपुर निवासी दीपक कुमार, विषहरा गांव निवासी अनुपलाल यादव, बाबूटोला निवासी उमा देवी, धनिया घाट निवासी शंकर शाह, नजीर मियां उर्फ भोला मियां तथा कटेली निवासी पिंटू यादव समेत कुल सात मामलों में कुर्की की प्रक्रिया पूरी की.

कुर्की की सूचना मिलते ही अभियुक्त ने किया सरेंडर

पुलिस के अनुसार, विषहरा गांव निवासी अनुपलाल यादव ने अपने घर पर कुर्की की कार्रवाई की सूचना मिलते ही बांका न्यायालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अभियुक्तों पर लगातार दबाव बनाए जाने के कारण ऐसे मामलों में सरेंडर की संख्या बढ़ रही है. सदर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंट और कुर्की आदेश वाले मामलों में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >