विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, शिकायत दर्ज

परिवार के सदस्यों के द्वारा हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के करहरिया गांव में ससुराल में रह रही विवाहिता को उसके ही पति सहित परिवार के सदस्यों के द्वारा हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. घटना के बाद शंभुगंज पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार करहरिया गांव के सोमदेव सिंह पिता मुन्ना प्रसाद सिंह की शादी वर्ष 2023 में मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सती स्थान के पास रंजीत प्रसाद सिंह की पुत्री बबली कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी. जहां शादी के बाद एक पुत्र को भी जन्म दिया. लेकिन उसके पति सोमदेव सिंह बराबर दहेज में पलंग, जेवरात आदि की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. महिला के पति सोमदेव सिंह चालक का काम करते थे, जोकि ट्रक चलाने के लिए दिल्ली चले गये. जहां चार दिन पूर्व ही सोमदेव सिंह अपने घर करहरिया आये थे. जिसके दो दिन बाद से ही अपनी पत्नी बबली देवी की हत्या कर शव को गायब कर दिया. घटना की जानकारी जब बबली देवी के बड़ी बहन प्रियंका देवी पति नित्यानंद सिंह जो की मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी गांव के है तो जानकारी मिलने के साथ ही आनन-फानन में अपने परिवार के सदस्यों के साथ शंभुगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपनी बहन बबली देवी की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है. साथ ही एक वर्षीय पुत्र को भी गायब कर देने का आरोप लगाया है. इधर शंभुगंज पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >