रंगदारी में नामजद आरोपित गिरफ्तार

रंगदारी में नामजद आरोपित गिरफ्तार

प्रतिनिधि पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव से रंगदारी के मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बीते दिनों सबलपुर निवासी मो. कामरान अंसारी पिता मो. शहाबुद्दीन अंसारी के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में सबलपुर बाजार के व्यवसायी द्वारा केस दर्ज कराया गया था. जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना पर सोमवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया एवं मेडिकल जांच के उपरांत मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >