बोलेरो की टक्कर से ऑटो चालक हुआ घायल, देवघर रेफर

कटोरिया-बांका मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय के समीप हुई दुर्घटना

कटोरिया. कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित प्रखंड मुख्यालय के समीप सोमवार को अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से एक ऑटो चालक गंभीर रुप से ज़ख्मी हो गया. जख्मी चालक जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट गांव के वसाद मियां का पुत्र सदवान मियां बताया गया है. जिसे ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सक डाॅ अमित महाजन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो चालक कटोरिया थाना क्षेत्र के करझौंसा से पैसेंजर को उतारकर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान प्रखंड मुख्यालय के पास बांका की ओर से आ रही एक बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ऑटो में टक्कर मारने वाले बोलेरो में क्षेत्रीय प्रबंधक बहुराज्यीय सहकारी भूमि विकास बैंक समिति भागलपुर का बोर्ड लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >