सक्षम लोग जिंदगी में एक बार हज की यात्रा जरूर करें

सक्षम लोग जिंदगी में एक बार हज की यात्रा जरूर करें

कटोरिया. कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित मदरसा तनवीरूल इस्लाम कटोरिया परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें जियारते हरमेन शरीफेन एवं हज व उमराह से संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गयी. साथ ही उपस्थित लोगों से अपील किया गया कि जो भी सक्षम लोग हैं, वे जिंदगी में एक बार हज की यात्रा जरूर करें. यदि हज की यात्रा में सक्षम नहीं हैं, तो उमरा जरूर करें. इसको लेकर कटोरिया में एक कार्यालय का भी उदघाटन हुआ. जिसकी जिम्मेवारी मौलाना नसीर उद्यीन कादरी, मौलाना जुनेर रजा शाहिल व मो इस्तियाक आलम को सौंपी गयी. अब तक जिन लोगों ने उमरा में जाने का निर्णय लिया है, उनमें मो खुर्शीद आलम कठ���न, मास्टर अब्दुल जब्बार व उनकी पत्नी ग्राम ढोंडियातरी, मास्टर इलियास कटोरिया व मो शमशेर कटोरिया शामिल हैं. उक्त लोगों को प्रो गुलजार शक्काफी व सैयद कामरान हसीब ने माल्यार्पण कर स्वागत किया. इस कार्यक्रम मेें मुफ्ती मो मुस्तकिम अहमद, मौलाना आबिद हुसैन, मौलाना मोजम्मिल, मौलाना मेराज, हाफीज मोनाजिर, हाफीज अब्दुल जब्बार, हाफीज सराफत, मौलाना अजमत, मौलाना मजहर कारी मुस्ताक, मौलाना खुर्शीद अनवर जियाई, मौलाना जाफर, हाफीज अलाउद्यीन, मौलाना मजहर, हबीब अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मो सद्दाम अंसारी, मो इसराइल अंसारी, मो अनवर अंसारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >