आज सुबह से बांका के मंदिरों में गूंजे घंटे, महाआरती और विशेष पूजा में उमड़े श्रद्धालु

Aaj Ka Darshan: सुबह 5 बजे खुल गए मंदिरों के पट, पंचामृत स्नान से लेकर संध्या महाआरती तक भक्तिमय माहौल में डूबा रहा पूरा शहर.

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Aaj Ka Darshan: रविवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान, पंचमुखी मंदिर और विजयनगर स्थित शनि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया. वहीं मंदार मधुसूदन मंदिर में भगवान का पंचामृत स्नान, भोग और भव्य आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया. सुबह से देर शाम तक मंदिरों में दर्शन और पूजा के लिए भक्तों की भीड़उमड़ती रही.

सुबह 5 बजे खुल गये मंदिरों के पट, शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला

शहर के अधिकांश मंदिरों में सुबह 5 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिए गए. पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान और बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी. भक्तों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

शनि मंदिर में सुबह से शाम तक भक्ति का उत्सव

विजयनगर स्थित शनि मंदिर में सुबह विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई. मंदिर का पट सुबह 5 बजे खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं. शाम होते-होते मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में बदल गया, जब संध्या महाआरती का आयोजन किया गया. आरती के दौरान पूरे परिसर में शंख, घंटी और मंत्रोच्चार की ध्वनि गूंजती रही.

मंदार मधुसूदन मंदिर में पंचामृत स्नान बना आकर्षण का केंद्र

मंदार मधुसूदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई. सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा और लक्ष्मण झा ने भगवान का पंचामृत से विधिवत स्नान कराया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा संपन्न हुई.

दोपहर 12 बजे भगवान को भोग अर्पित किया गया और दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए.बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

संध्या आरती में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

शाम 6 बजे मंदार मधुसूदन मंदिर में शृंगार पूजा के बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया. आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा. श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की.

ये भी पढ़े : बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे बांग्लादेशी दंपती बांका के जमदाहा ठाकुरबाड़ी से गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >